Published On: Thu, Mar 29th, 2012

भोपाल की अंकिता के बोलों पर थिरका पूरा मुंबई

Free Newsletter Sign up, Enter your email address:


Ankita Jain - Dekho Bhopal Newsहाल ही में यू ट्यूब पर जारी हुआ मुंबई 143 फ्लेश मोब के गाने ‘हे मुंबई’ ने इन्टरनेट पर धूम मचा दी | निर्देशक कमल रघानी द्वारा निर्देशित भारत का सबसे बड़ा फ्लेश मोब जिसमे 1300 प्रशिक्षित डांसर्सं ने एक ताल पर गेटवे ऑफ़ इंडिया पर प्रदर्शन दिया और देखते ही देखते हजारो लोग इस फ्लेश मोब से जुड़ गए | 27 मार्च 2012 को आधिकारिक विश्व प्रीमियर कर इस गाने के विडियो को मशहूर वेबसाइट यू ट्यूब पर डाला गया था, जिसे चंद मिनटों में हजारो लोगों ने देखा और पसंद किया |

खास बात यह है कि इस गाने के बोल भोपाल में रह रही एक लेखिका अंकिता जैन ने लिखे है, अंकिता जो की ऍम टेक है और रिसर्च असोसिएट तथा सहायक प्रोफेसर भी रह चुकी है. गुना में पली बढ़ी अंकिता अब भोपाल में रहती है और अपनी लेखनी को पूरा समय देती है | अंकिता जो की बॉलीवुड फिल्म राइटर्स एसोसिएशन की सदस्य भी है | अपनी इस सफलता से बहुत खुश है तथा इस सफलता को अपने लक्ष्य की पहली सीढ़ी मानते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता श्री महेंद्र जैन  एवं श्री मति शकुन जैन, अपनी छोटी बहन कृतिका जैन और अपने कुछ खास दोस्तों को देती है |

http://www.youtube.com/watch?v=z-XOhPsnbmo
comments
Displaying 2 Comments
Have Your Say
  1. kanu says:

    Good going Ankita kya baat hai …
    Congrats

  2. nitesh kumar says:

    congratsssssss ankitaaaa……..

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Get Adobe Flash playerPlugin by wpburn.com wordpress themes