मानसिक रूप से दिवालिया हैं केजरीवाल: दिग्विजय सिंह

एक बार फिर से कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल पर तीखा वार किया है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी का नाम आम आदमी की पार्टी रखे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के ही खिलाफ आग उगल रहे हैं और उसी के स्लोगन को अपनी पार्टी का नाम बना लिया है। आम आदमी… का स्लोगन तो कांग्रेस का था लेकिन यह कोई पेटेंट तो है नहीं इसलिए इसका इस्तेमाल तो कोई भी कर सकता है लेकिन अपनी पार्टी का यह नाम रखकर केजरीवाल ने साबित कर दिया है कि वह मानसिक रूप से दिवालिया हैं।
दिग्विजय सिंह ने सवाल दागा कि जब मैंने उनसे विदेशी फंड और उनके एनजीओ कोष में आ रही धनराशी के बारे में 27 प्रश्न पूछा तो उन्होंने मेरी बात पर चु्प्पी साध ली अगर वो खुद पाक-साफ हैं तो क्यों मेरे सवालों का जवाब नहीं देते हैं? केजरीवाल का चुनाव में खड़े होने के सवाल पर दिग्गी राजा ने कहा कि पहले उन्हें कोई भी चुनाव जीत तो लेने दीजिये फिर बात करेंगे।
जबकि दिग्विजय सिंह के सवालों पर अरविंद केजरीवाल से इंडिया टीवी के मशहूर शो आप की अदालत में प्रश्न किया गया तो केजरीवाल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दिग्विजय सिंह के किसी भी सवाल का जवाब देना चाहिए . दिग्विजय सिंह बकवास करते हैं औऱ करते रहेंगे। मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी का नाम आम आदमी की पार्टी रखा है। जिसका शार्ट नेम है AAP यानी की आप ।इस पार्टी से जुड़ने के लिए ऑन लाइन व्यवस्था की गई है। पार्टी की खास बात यह है कि ना तो इसमें कोई अध्यक्ष होगा और ना ही महासचिव।
मालूम हो कि कांग्रेस ने साल 2004 और 2009 में अपनी पार्टी का प्रचार आम आदमी के साथ हाथ करके किया था जिसमें कहा गया था कि ‘आम आदमी की जरूरत रोटी, कपड़ा, मकान दिलायेगा कांग्रेस का हाथ’ ।
(Source:1india)








