दिल्ली गैंगरेप: इंडिया गेट पर जमा हुए प्रदर्शनकारी, हंगामा

दिल्ली में गैंगरेप के बाद इंसाफ की मांग ने राजपथ को जनपथ में तब्दील कर दिया है। हजारों का हुजूम राष्ट्रपति भवन के बाहर डटा है और लोकतंत्र के सबसे बड़े ओहदे तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
इंसाफ की आवाज को कभी पानी की बौछार से, तो कभी आंसू गैस के गोलों से और कभी लाठियों से दबाने की कवायद जारी है, लेकिन जनता जाग गई है। लोगों ने शायद इस बार सरकार और सिस्टम को जगाने की कसम खा ली है। गैंगरेप के सबसे क्रूर मामले में देश का पारा आसमान पर पहुंच चुका है। एक साथ लाखों लोगों के हाथ उठ खड़े हुए हैं और पूरा देश इंसाफ मांग रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के एक एक मुवमेंट पर हैं वनइंडिया की नजर प्रदेर्शनकारियों के समर्थन के लिये जंतर-मंतर जा रहे योग गुरु बाबा रामदेव को प्रगति मैदान के पास पुलिस ने रोका।
खबर यह भी है कि राजपथ पर एक बार से फिर से लाठी चार्ज की गई है। प्रदर्शनकारियों को अन्ना हजारे का समर्थन – रेल भवन के पास भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिये पुलिस ने आसूं गैस के गोले छोड़े हैं और हालत को काबू में करने के लिये लाठियां भी चलाई गई हैं। इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने की उम्मीद दे दी गई है। आपको बताते चलें कि इससे पहले यहां भी धारा 144 लागू किया गया था।
(Courtesy : 1India)








