भारतीय बंदर पाकिस्तान में हुआ गिरफ्तार
स्लामाबाद। पंछी नदियां पवन के झोंके, कोई सरहद ना इन्हे रोकें , सरहद इंसानों के लिए, क्या पाया इंसान बन के…. रिफ्यूजी फिल्म इस गाने से पता चलता है कि सरहद केवल इंसान के लिए होती है। लेकिन आज के समय में आतंकवाद ने अपना शिकंजा इस कदर कस लिया है कि जानवरों और पंक्षियों को भी अब इसके दायरे में रहना पड़ेगा। इसकी बानगी पाकिस्तान में देखने को मिली जहां एक भारतीय बंदर को सिर्फ इस लिए गिरफ्तार कर लिया क्योकि उसने सरहद पार किया।
आप विश्वास करें या नहीं करें, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भारत से सीमा पार कर आए एक बंदर को प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्सप्रेस न्यूज चैनल ने आज खबर दी कि बहावलपुर में वन्यजीव अधिकारियों ने बंदर को पकड़ लिया। बहावलपुर के चोलिस्तान इलाके में बंदर आ गया, स्थानीय लोगों ने पहले उसे स्वयं पकड़ने का प्रयास किया।
लेकिन बंदर ने जब उन्हें चकमा दे दिया तब उन्होंने वन्यजीव अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वन्यजीव अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। बंदर को बहावलपुर चिडि़याघर ले जाया गया जहां अधिकारियों ने उसका नाम बाबी रख दिया। पिछले साल मई में भारत में पुलिस ने एक कबूतर को हिरासत में लेकर उसे कड़ी सुरक्षा में रखा था। इसे पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी करने पर पकड़ा गया था।








