मिक्स फ्रूट केक : Mix Fruit Cake

सामग्री:
डिब्बाबंद अन्नानास(pineapple) 1 1/2 कप
हरी किशमिश 3 कप
डिब्बाबंद चेरी 1 1/2 कप
मुनक्का 1 कप
संतरे का छिलका 40 ग्राम
नीम्बू का छिलका 40 ग्राम
संतरे का जूस 1/2 कप
मक्खन 2 कप
शक्कर 4 कप
अंडे(अलग किये हुवे) 8 नग
अखरोट(कतले हुवे) 4 कप
आटा (छाना हुवा) 3 कप
बनाने की विधि:
चॉप किये हुवे अन्नानास,किशमिश,चेरी और मुनक्के को संतरे व नीम्बू के छिलके के साथ मिला कर रातभर संतरे के जूस में भींगने दें|
ओवेन को 135 डिग्री सेल्सिअस पे गर्म कर लें और एक छोटे बर्तन में पानी भर के ओवेन में रख दें|साथ ही ब्रेड बनाने के सांचे में बटर पेपर लगा कर ग्रीस कर लें|
एक बड़े डोंगे में मक्खन और चीनी को क्रीम करें, अब इसमें अच्छे से फेंटी हुयी अंडे की जर्दी मिला कर उसमे भिंगोये हुवे फल,जूस और आता मिलाये|
अब एक साफ़ डोंगे में अंडे की सफेदी को फेंट कर फोम बना ले और इसमें पहले बनाया मिश्रण हलके हाथो से मिलाये|
इस मिश्रण को सांचे में 2/3 भाग भर के ओवेन में 2 से 2 1/2 घंटे हल्का भूरा होने तक बेक करें या फिर जबतक टूथपिक डालने पर साफ़ न निकले|
(Recipe By : Vivek BabaJi)








